LIVE TVअलवरब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानशिक्षा

आशियाना टाउन, किडस सेन्टर होम भिवाडी के बच्चों को पुलिस थाना भिवाडी का विजिट कराया गया 

संवाददाता दीपक शर्मा की रिपोर्ट 

 

• आशियाना टाउन, किडस सेन्टर होम भिवाडी के बच्चों को पुलिस थाना भिवाडी का विजिट कराया गया 

• पुलिसकर्मियों ने बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली की दी जानकारी । श्री विकास शर्मा (आई.पी.एस.), पुलिस अधीक्षक, भिवाडी के आदेशानुसार आशियाना टाउन, किडस सेन्टर होम भिवाडी के 25 बच्चों को पुलिस थाना भिवाडी का विजिट कराया गया। बच्चों को पुलिस थाना की कार्यप्रणाली के सम्बंध में जानकारी दी गई

वरण:- श्रीमान पुलिस अधीक्षक, निवाडी द्वारा आशियाना टाउन, किडस होम सेन्टर भिवाड़ी के बच्चों को थाना का विजिट कराया जाकर थाना की कार्यप्रणाली की जानकारी देने के आदेश दिये गए। श्रीमान पुलिस अधीक्षक की पालना मे आज दिनांक 16.07.2023 को आशियाना टाउन, किडस होम सेन्टर भिवाडी के 25 बच्चों को पुलिस थाना भिवाडी का विजिट कराया गया। सभी बच्चों को थाना के स्वागत कक्ष, महिला हेल्पडेस्क की कार्यप्रणालो,डयूटी ऑफिसर द्वारा परिवादियों को सुनने तथा उनकी समस्या का समाधान करने की प्रकिया, एफ.आई.आर. दर्ज करने की प्रकिया, घटनाओं का खुलासा करने तथा पुलिस द्वारा उपयोग मे लिये जाने वाले हथियारों की जानकारी दी गई।

थानाधिकारी, पुलिस थाना भिवाडी द्वारा थाना पर आये सभी बच्चों को मोबाईल का कम से कम प्रयोग करने तथा ऑनलाईन गेम के स्थान पर शारीरिक खेलकूद में भाग लेने की समझाईस की गई।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button