LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशजालौनब्रेकिंग न्यूज़

रामपुरा थाना अध्यक्ष ने जुआ के अड्डे पर छापा मारकर 5 जुआरियो को किया गिरफ्तार

संवाददाता मोनू शर्मा जालौन 

 

 

रामपुरा जालौन, रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जालौन इराज राजा के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ उमेश पांडे के कुशल मार्गदर्शन में एवं थानाध्यक्ष रामपुरा शशि भूषण सिंह के कुशल नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ चेकिंग, संदिग्ध अपराधियों की चेकिंग, संदिग्ध वाहन की चेकिंग, एवं कुख्यात अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुरा प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण सिंह को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी जब उन्होंने काफी दिनों से चल रहे जुआ के अड्डे पर छापा मार कर पांच जुआरियों को गिरफ्तार घटनास्थल रविंद्र सिंह की दुकान के पीछे शंकर जी के चबूतरे पर बहद जगम्मनपुर समय करीब पांच बचकर 30 मिनट पर जुआ खेलते हुए पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया जिसमें मालफड़ एक लाख 85हजार नगद व ताश के पत्ते जमा तलाशी 16000 सो रुपए कुल ₹ 2 लाख,1हजार 6सौ रूपये और मोबाइल अलग-अलग कंपनियों के साथ गिरफ्तार किया अभियुक्त गणों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 110 / 2023 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत चालान कर दिया गया गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से रामपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण सिंह, उप निरीक्षक उदय पाल सिंह, उप निरीक्षक संत किशोर शुक्ला, कांस्टेबल सोमेश त्रिपाठी, कांस्टेबल ब्रह्मजीत सिंह, कांस्टेबल भूपेंद्र पाल, कांस्टेबल रंजीत सिंह ने गिरफ्तार किया जबकि रामपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण सिंह के कुशल नेतृत्व में पहले भी रामपुरा थाना पुलिस द्वारा कई संदिग्ध व वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button