Neemuch crime News कैलाश दुआ को मिला न्याय 4 दिन पहले रेप कांड में फसाया गया था

चचोर से दशरथ माली की रिपोर्ट
मनासा ,,,,,जिला नीमच,, मध्य प्रदेश।। मनासा में 4 दिन पहले सुर्खियों में आए कैलाश दुआ को राजस्थान भीलवाड़ा से आई महिला ने धारा 376 में रेप कांड व छेड़छाड़ कांड में एफ आई आर दर्ज करवाई थी।।। या यूं कहे की सोची समझी साजिश का शिकार बनाया गया था।। जिसमें आज नया मोड़ आया है।। जहां महिला की ओर से फिरौती के लिए ₹1200000 की मांग की गई थी।। वह ₹200000 कैश भी ले लिए थे ।।तभी व्यापारी संघ व पंजाबी समाज द्वारा मनासा थाने का घेराव कर सही जांच पड़ताल करने हेतु मनासा थाने पर दबाव बनाया गया।। तभी मामला विधायक मारू के संज्ञान में आया और मारू ने सराहनीय कदम उठाया।। और मनासा टीआई व एसएसपी व एसपी कलेक्टर तक जांच बिठाई गई।। जिसमें सही जांच पड़ताल के उपरांत सारी बात वह सच्चाई का खुलासा हुआ कि यह सब मामला हनीट्रैप का था।। जिसमें कैलाश दुआ को ब्लैकमेल कर पैसों की फिरौती की मांग की जा रही थी।। इस कड़ी में 3 महिलाएं और 4 पुरुषों की गिरफ्तारी कर थाने लाया गया।। वहीं कैलाश दुआ को न्याय मिला सातों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वह ₹200000 केस भी बरामद किए गए

गिरफ्तार आरोपीयो के नाम इस प्रकार हैं,,,,,, महावीर प्रसाद पिता हुक्मीचंद खटीक 48 वर्ष,, मुकेश पिता भेरू लाल शर्मा 30 वर्ष,, मनोज प्रताप भानु भूषण सोनी 47 वर्ष निवासी भीलवाड़ा ,,,अरविंद उर्फ अनिल पिता विष्णु सोनी 32 वर्ष निवासी जाट,, हाल मुकाम भीलवाड़ा व अन्य तीन महिलाओं के को गिरफ्तार किया गया।।।।,,,, जिसमें सराहनीय कार्य पुलिस टीम का उक्त कार्रवाई में निरीक्षक संदीप तोमर थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर उप निरीक्षक निलेश सोलंकी थाना प्रभारी मनासा उपनिरीक्षक रंजना डावर महेश गिरोटीया आनंद निषाद प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे नरेंद्र मालवीय आरक्षक धर्मेंद्र शान सिंह देवड़ा हेमंत सिंह सोनगरा विनोद भाटी मुकेश मच्छर कुलदीप सिंह पंकज राठौर पंकज बलवारा लोकेश मालवीय देवेंद्र गुर्जर दीपक सेन और प्रिया पाटीदार शेफाली पाटीदार पूर्णिमा तिवारी प्रिया पाटीदार खुशबू जाटव और सैनिक घनश्याम का सराहनीय योगदान रहा

Subscribe to my channel


