
ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
आज गोविंदगढ़ कस्बे से गोमुख से पैदल कावड़ लेने वाले भक्त लोग गोमुख के लिए रवाना हुए। इसी संदर्भ में आज गोविंदगढ़ के मुख्य बाजारों से कावड़ियों का जत्था झांकियों द्वारा निकाला गया।
इन कांवरियों का बाजार में जगह जगह ठंडा शरबत नाश्ते की और पुष्पों द्वारा स्वागत करते हुए ग्रामवासी नजर आए।
अशोक सैनी ने बताया कि गोमुख से गोविंदगढ़ की पैदल कावड़ यात्रा लगभग 25 दिन मैं पूर्ण होती है और इस कावड़ यात्रा में 28 कावड़िए गोविंदगढ़ क्षेत्र से जा रहे हैं
और हम कावड़ियों का कस्बे वासियों ने मनोबल भी बढ़ाया और जगह-जगह स्वागत किया।
कावड़ जत्थे में
अशोक सैनी और कक्कू, चेतराम लालाराम रामवीर बंटी हीरा नवल भानु सैनीप्रभु दयाल कमलेश नवल बने सिंह हुकम धर्मपाल सियाराम इत्यादि इस जत्थे के साथ में रवाना हुए।

Subscribe to my channel


