उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

रबी की फसल के लिए किसानों को समय से उपलब्ध कराएं सिंचाई जल, खाद और बीज: गजेन्द्रमणि त्रिपाठी

सिंचाई बन्धु की बैठक में नहरों, नलकूपों और कृषि संसाधनों की हुई समीक्षा, 3045 किसानों को मिली निःशुल्क बोरिंग की सुविधा

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती, 19 नवम्बर। विकास भवन सभागार में गुरुवार को जनपद सिंचाई बन्धु की बैठक उपाध्यक्ष सिंचाई बन्धु गजेन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में रबी की फसल के दृष्टिगत किसानों को समय से सिंचाई जल, खाद एवं गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए गजेन्द्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि शासन की मंशा किसानों की आय में अधिक से अधिक वृद्धि करना है। इसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को गुणवत्तापरक बीज, उर्वरक, कृषि यंत्र, सिंचाई जल, कीटनाशक सहित अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सभी सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं।

पूर्व बैठक की कार्यवाही की समीक्षा के दौरान नलकूप खण्ड के अधिकारियों से नहरों के रोस्टर तथा माइनरों एवं रजवाहों पर कराए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। बैठक का संचालन कर रहे सहायक अभियंता सरयू नहर खण्ड-4 अजय कुमार ने बताया कि सभी माइनरों एवं 11 रजवाहों पर कार्य संचालित है। जनपद गोण्डा खण्ड में किलोमीटर 0.00 से 700 मीटर तक कार्य की रूपरेखा तैयार की गई है।

सहायक अभियंता नलकूप राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि जनपद में कुल 668 नलकूप स्थापित हैं। वर्तमान में कोई भी नलकूप यांत्रिक अथवा विद्युत दोष के कारण बंद नहीं है। इसके अतिरिक्त 32 मोटर नलकूपों के लिए रिजर्व रखी गई हैं, ताकि किसी नलकूप की मोटर खराब होने पर तत्काल उसे बदला जा सके। इस पर उपाध्यक्ष ने तीन दिवस के भीतर आदर्श नलकूपों की सूची बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

लघु सिंचाई विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि 7200 निःशुल्क बोरिंग के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 3045 निःशुल्क बोरिंग कराई जा चुकी हैं, जबकि 3050 लाभार्थियों का चयन किया जा चुका है और आगे की कार्यवाही जारी है।

कृषि विभाग के एडीएओ अम्बिकेश प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में 25063 मीट्रिक टन यूरिया, 6403 मीट्रिक टन डीएपी, 7500 मीट्रिक टन एनपी तथा 22663 मीट्रिक टन एसएसपी प्राप्त हुआ है। इन उर्वरकों का वितरण समितियों के माध्यम से किसानों को किया जा रहा है।

पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि किसानों एवं पशुपालकों के हित में नन्द बाबा गोसंवर्धन योजना, मुख्यमंत्री गोसंवर्धन योजना, मिनी नंदनी पशुपालन योजना तथा पशु टीकाकरण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। पात्रता के आधार पर लाभार्थियों का चयन कर उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

बैठक में विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्र, कप्तानगंज गुलाब चन्द सोनकर, सदर मोहम्मद सलीम, रुधौली प्रतिनिधि कुलदीप मौर्या सहित विभागीय अधिकारी राजकुमार गौड़, संजय दीपक, सुजीत गुप्ता, नरेन्द्र कुमार, अभिषेक दूबे, आदित्य कुमार, दुर्गेश श्रीवास्तव, वीर बहादुर सिंह तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button