ब्रेकिंग न्यूज़

जनसेवा और समाज कल्याण के क्षेत्र में ए० पी० सिंह ‘ठाकुर साहब’ का अतुलनीय योगदान, कई संस्थाओं की स्थापना कर समाज को दी नई दिशा

जन विकास, सेवा और कल्याण के लिए समर्पित रहा जीवन, आज भी अनेक संस्थाओं के माध्यम से लोगों को मिल रहा लाभ

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में परमश्रद्धेय जनसेवी एवं लोकप्रिय व्यक्तित्व श्री ए० पी० सिंह जी (ठाकुर साहब) का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने संघर्षशील जीवन में जनविकास, सामाजिक उत्थान और जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए अनेक संस्थाओं एवं प्रतिष्ठानों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका संपूर्ण जीवन निःस्वार्थ सेवा, सहयोग, त्याग और सामाजिक समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण रहा।

ठाकुर साहब ने अपने जीवनकाल में कई ऐसी संस्थाओं को स्थापित किया और उन्हें आगे बढ़ाने में योगदान दिया, जिनका उद्देश्य ग्रामीण विकास, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण रहा। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं—

1. व्यवस्थापक: ग्राम इकाई सहकारी समिति लिमिटेड।

2. उप संस्थापक: श्री टैगोर आश्रम, उत्तर प्रदेश।

3. संस्थापक: जन विकास सेवा संस्था।

4. ध्यान स्वरूप ग्रामोद्योग।

5. प्रधान: स्वरूप ध्यान सुरत ट्रस्ट।

6. विशेष सलाहकार: ग्राम सर्वोदय सेवा आश्रम।

इसके अतिरिक्त भी उन्होंने कई संस्थाओं, प्रतिष्ठानों और फर्मों की स्थापना में निःस्वार्थ सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। इनमें से कई संस्थाएं आज भी अलग-अलग क्षेत्रों में जनविकास और समाज कल्याण के कार्यों में सक्रिय हैं तथा आमजन को लाभान्वित कर रही हैं।

उनका व्यक्तित्व सरलता, सौम्यता, मधुर व्यवहार और अद्भुत आकर्षण का प्रतीक था। वे हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते थे और उन्होंने अपने व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज के हित को प्राथमिकता दी। उनके सहयोग, मार्गदर्शन और समर्पण से अनेक लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिला।

उनके जीवन से जुड़े लोगों का मानना है कि भले ही समय के साथ कुछ लोग उनके योगदान को भूल जाएं, लेकिन समाज के विकास के लिए किए गए उनके कार्य और स्थापित संस्थाएं उनकी स्मृतियों को हमेशा जीवित रखेंगी।

उनके संघर्ष और सेवा भावना को याद करते हुए लक्ष्य अमर टैगोर ने भावुक शब्दों में कहा कि उनकी अपनी पहचान और सामाजिक अस्तित्व ठाकुर साहब जैसी महान शख्सियत के सानिध्य, सहयोग और आशीर्वाद से ही विकसित हुआ है। उन्होंने कहा कि ठाकुर साहब का व्यक्तित्व उनके लिए सदैव देवतुल्य और प्रेरणास्रोत रहेगा।

उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व का सानिध्य और आशीर्वाद मिलना सौभाग्य की बात है। उनकी जनसेवा, त्याग और समर्पण की गाथा आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी।

इस अवसर पर लक्ष्य अमर टैगोर, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने ठाकुर साहब को कोटिशः नमन करते हुए उनके प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की तथा सादर अश्रुपुष्प अर्पित किए।

जय सच्चिदानंद।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button