उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर बस्ती में वर्षभर होंगे राष्ट्रीय एकता और अखंडता से जुड़े कार्यक्रम

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती, 10 नवंबर 2026।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अखंडता एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय एकीकरण विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम कैलेंडर के अनुसार जनपद बस्ती में भी निर्धारित रूपरेखा के तहत विविध आयोजन किए जाएंगे।

इस संबंध में जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें और सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराएं।

उन्होंने बताया कि नवंबर 2026 में जनपद में भ्रमण करने वाली सचल (मोबाइल) प्रदर्शनी के साथ किसान एवं युवा सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक अंतरराज्यीय लोक नृत्य एवं संगीत समारोह तथा सरदार पटेल से प्रेरित उद्यमिता मेले का आयोजन प्रस्तावित है।

अप्रैल 2027 में राजधानी लखनऊ में एकता मशाल रिले और राज्य स्तरीय निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के फाइनल आयोजित होंगे। मई 2027 में भारत एकता मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जून 2027 में वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत ‘एकता वन’ विकसित किया जाएगा।

इसी क्रम में जुलाई 2027 में सुरक्षा और एकता को लेकर सरदार पटेल के विचारों पर आधारित पुलिस-नागरिक संयुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं अगस्त 2027 में स्मारक प्रकाश सप्ताह मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रमुख स्मारकों को तिरंगे के रंगों से रोशन करने के साथ सरदार पटेल के चित्र की प्रोजेक्शन मैपिंग भी की जाएगी।

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। जिला विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों से कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूरी करने और आपसी समन्वय के साथ आयोजन सुनिश्चित करने की अपील की है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button