दिल्ली में महापौर विकास शर्मा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से की शिष्टाचार भेंट,राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से मिले महापौर
Mayor Vikas Sharma paid a courtesy call to the top leadership of the BJP in Delhi; the Mayor met with National General Secretary Tarun Chugh and National General Secretary Organization BL Santosh.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सांसद एवं केंद्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ से मुलाकात कर उन्हें दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

मुलाकात के दौरान महापौर विकास शर्मा को तरुण चुघ् का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। दोनों के बीच आत्मीय वातावरण में बातचीत हुई। महापौर ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की

इसके साथ ही महापौर विकास शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से भी मुलाकात की। इस दौरान उनके बीच विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। पार्टी की गतिविधियों, संगठनात्मक कार्यों और समसामयिक राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

महापौर विकास शर्मा की पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ इन

मुलाकातों को दिल्ली प्रवास के दौरान महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट के रूप में देखा जा रहा है।
Subscribe to my channel


