जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले मांगीलाल नाई, परिवार सहित दीपावली की शुभकामनाएं दीं

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

जयपुर। मुख्यमंत्री आवास जयपुर में 10 नवंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से आयोजित दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ निवासी भारतीय सैन समाज के राष्ट्रीय महामंत्री एवं भाजपा नेता मांगीलाल नाई अपने परिवार सहित शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान मांगीलाल नाई ने सांवरिया सेठ का चित्र भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। उनके साथ उनकी माता श्रीमती किसना देवी, पत्नी संजना देवी, बेटे कृष्णा और छोटी बेटी कृतिका भी मौजूद रहे। पूरे परिवार ने मुख्यमंत्री को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विधानसभा सांगानेर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में भी मांगीलाल नाई का परिवार शामिल हुआ था। उस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने फेसबुक पेज पर मांगीलाल नाई के परिवार के साथ खिंचवाई गई तस्वीर भी साझा की थी।

मुख्यमंत्री से परिवार सहित हुई इस मुलाकात को मांगीलाल नाई ने दीपावली के अवसर पर एक विशेष और यादगार पल बताया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button