बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
खारिया ग्राम पंचायत में हसीना बानो सर्वसम्मति से बनीं उपसरपंच, धन्यवाद सभा में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ भव्य स्वागत
सिंधी मुस्लिम समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सरपंच कन्या देवी सहित सभी सातों वार्ड पंचों का साफा और माला पहनाकर किया गया सम्मान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
खारिया, 1 नवंबर 2026।
पंचायतराज चुनाव 2026 के दूसरे चरण के तहत विकासशील ग्राम पंचायत खारिया (आनावास) में 30 अक्टूबर को सरपंच एवं वार्ड पंचों के चुनाव संपन्न हुए। इस बार ग्राम पंचायत का सरपंच पद ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित था। चुनाव में श्रीमती कन्या देवी मुल्तानमलजी सेंगवा ने 233 मतों से जीत दर्ज कर सरपंच पद हासिल किया।
वहीं, वार्ड संख्या 1 से हसीना बानो इस्लाम खान निर्विरोध वार्ड पंच चुनी गईं। ग्रामीणों की सलाह और सहमति से ग्राम पंचायत के सभी सातों वार्ड पंचों ने एकमत होकर हसीना बानो को उपसरपंच मनोनीत किया। उनकी सर्वसम्मति से नियुक्ति पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए स्वागत किया।
इसी उपलक्ष्य में 1 नवंबर 2026 को सिंधियों के बास में धन्यवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच, सभी वार्ड पंचों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। सिंधी मुस्लिम समाज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का फूलमालाओं और साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में मोहतरमा कसूम्बो बानो ने नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती कन्या देवी का शाल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया।
इसी क्रम में वार्ड संख्या 2 से निर्विरोध निर्वाचित श्रीमती प्रकाश कंवर विशन सिंह का स्वागत जनाब अल्दी खान ने किया। वार्ड संख्या 3 से निर्विरोध निर्वाचित श्रीमती केली देवी तुलसाराम नायक का स्वागत जनाब सुबान खान ने किया। वार्ड संख्या 4 से निर्वाचित श्रीमती गीता देवी बाबूलाल सेंगवा का स्वागत जनाब रतन खान ने किया।
वार्ड संख्या 5 से निर्विरोध निर्वाचित श्री ओमप्रकाश बद्रीराम प्रजापत का स्वागत जनाब गफूर खान ने, वार्ड संख्या 6 से निर्वाचित श्री नेमाराम आसुराम गारु ढाणी का स्वागत जनाब इबू खान ने तथा वार्ड संख्या 7 से निर्विरोध निर्वाचित श्री लालाराम मोतीराम सिरोही का स्वागत जनाब जहुर खान ने साफा एवं माला पहनाकर किया।
वहीं, वार्ड संख्या 1 से निर्विरोध निर्वाचित एवं नवनियुक्त उपसरपंच मोहतरमा हसीना बानो इस्लाम खान का स्वागत मोतीराम जी गारु ने साफा एवं माला पहनाकर किया।
इस अवसर पर विशेष आमंत्रित अतिथियों एवं समाजसेवियों का भी सम्मान किया गया। इनमें सरपंच महोदया के धर्मपति श्री मुल्तानमलजी सेंगवा, श्री डूंगररामजी गारु, श्री निम्बाराम भड़ियासर, श्री फतेह सिंहजी, श्री जीवन सिंहजी, श्री बुद्धारामजी सुथार, श्री कुंभारामजी गारु ढाणी, समाजसेवी श्री राजूरामजी गांधी तथा मास्टर सुखारामजी सुथार चिरडाणी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
इन सभी का विशेष अभिनंदन मुफ्ती जनाब नेकमोहम्मदजी, मौलाना मोहम्मद सलीमजी, जनाब भाई खानजी एवं फौजी भिलाल खानजी द्वारा किया गया।
धन्यवाद एवं सम्मान समारोह में सिंधियों के बास के लोगों के साथ आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सफरू खान खारिया ने किया।
समारोह के दौरान नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के प्रति ग्रामीणों में उत्साह और खुशी देखने को मिली।

Subscribe to my channel


