उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती: रुधौली तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 56 शिकायतों में से 8 का मौके पर निस्तारण

डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने अधिकारियों को दिए निर्देश, जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती, 17 अक्टूबर 2026। आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से अक्टूबर माह के तृतीय शनिवार को तहसील रुधौली में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 56 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारी स्वयं स्थलीय निरीक्षण करें तथा गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें, ताकि फरियादियों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

पुलिस से संबंधित मामलों का तत्परता से करें निस्तारण: एसपी

सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों से संबंधित मामलों का तत्परता से निस्तारण कराया जाए।

राजस्व विभाग की सर्वाधिक 27 शिकायतें प्राप्त

उप जिलाधिकारी अहमद फरीद खान ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 56 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 8 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।

विभागवार प्राप्त शिकायतों का विवरण इस प्रकार रहा—

– राजस्व विभाग – 27 मामले

– पुलिस विभाग – 03 मामले

– विकास विभाग – 04 मामले

– पूर्ति विभाग – 09 मामले

– समाज कल्याण विभाग – 02 मामले

– विद्युत विभाग – 04 मामले

– बैंक संबंधित – 01 मामला

– चकबंदी विभाग – 02 मामले

– नगर पंचायत – 04 मामले

समाधान दिवस में कई जिला स्तरीय अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम, परियोजना निदेशक आनन्द कुमार गुप्ता, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार, जिला कृषि अधिकारी बी.आर. मौर्य, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी अरुण त्रिपाठी तथा एलडीएम आर.एन. मौर्य सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button