बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

महावीर हॉस्पिटल में एक्यूप्रेशर, सुजोक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं का नियमित संचालन, बड़ी संख्या में पहुंच रहे मरीज

डागा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं महावीर इंटरनेशनल के संयुक्त प्रयास से सुबह-शाम मिल रही चिकित्सा सेवाएं

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित महावीर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में एक्यूप्रेशर, सुजोक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं का नियमित रूप से संचालन किया जा रहा है। इन चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।

खूबचंद महावीरचंद डागा चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर शांतिलाल डागा ने बताया कि अस्पताल में एक्यूप्रेशर, सुजोक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं नियमित रूप से सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित की जा रही हैं।

महावीर इंटरनेशनल के संरक्षक पारसमल भंडारी एवं ओमप्रकाश बांठिया ने बताया कि विभिन्न रोगों के उपचार के लिए चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. अंजनी कुमार द्वारा एक्यूप्रेशर, सुजोक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि महावीर इंटरनेशनल भी इस सेवा कार्य में संयुक्त रूप से सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहा है।

सेवा कार्य में महावीर इंटरनेशनल के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी

महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष जवाहरलाल हूंडिया ने बताया कि एक्यूप्रेशर एवं सुजोक चिकित्सा के नियमित आयोजन में डागा हॉस्पिटल, डागा ट्रस्ट के साथ महावीर इंटरनेशनल के सदस्य भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस सेवा कार्य में महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता, धर्मेश चोपड़ा, सचिव अशोक व्यास, कोषाध्यक्ष महावीर बोकड़िया, प्रभारी महेंद्र चोपड़ा एवं गौतम दांती सहित अन्य सदस्य सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

इसके अलावा ट्रस्टी अशोक कुमार, आनंद कुमार एवं हनुमान डागा भी चिकित्सा सेवा के संचालन एवं सहयोग में अपनी सहभागिता प्रदान कर रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य आमजन को नियमित रूप से वैकल्पिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना तथा सेवा भावना के साथ जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित करना है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button