ठाकुर ओमवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के तिजारा मंडल में महत्वपूर्ण बैठक

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा तिजारा मंडल टपूकड़ा में पांचो मंडल की बैठक बोहोरा गेस्ट हाउस,में मंडल अध्यक्ष ठाकुर ओमवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई, मुख्य वक्ता रामेश्वर सैनी पूर्व चेयरमैन तिजारा, बैठक की शुरुआत भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर फूल माला अर्पण कर , दीप प्रज्वलित कर की ।
विधानसभा तिजारा में यादव धर्मशाला नियर अहिंसा चौक सर्किल को 11_6_2023 को am 11:00 बजे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा और महाराष्ट्र सांसद पूनम महाजन के जिला अलवर उत्तर मैं दो दिवसीय प्रवास के आगमन को लेकर पूर्व चेयरमैन रामेश्वर सैनी ने कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की और ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता को बैठक में पहुंचने के लिए आग्रह किया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बने सिंह बिधूड़ी , मंडल अध्यक्ष पवन सिंह चौहान मंडल महामंत्री दिलीप सिंह यादव , रण सिंह पोसवाल किसान मोर्चा से बृज मोहन पवार, राकेश कुमार वर्मा महामंत्री, मंडल मंत्री विजय यादव बृजेश वे बीरू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Subscribe to my channel


