धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर नाहटा अस्पताल में निःशुल्क भोजन सेवा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
*बालोतरा।* विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर *स्नेह मनोविकास विद्यालय सवेरा, बालोतरा* एवं मानव जीव दया सेवा समिति के तत्वावधान में राजकीय नाहटा जिला चिकित्सालय परिसर स्थित अन्नपूर्णा रसोई में मरीजों व जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन कराया गया।
मानव जीव दया सेवा समिति के अध्यक्ष हीरालाल प्रजापति ने बताया कि सवेरा के विशेष बच्चों में सेवा भाव जगाने और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. हरीश खत्री ने कहा कि “मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। मनुष्य की पहचान परोपकार और प्रेम से होती है। सच्चा सुख तभी मिलता है जब हम निःस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करें।
कार्यक्रम में वी क्लब बालोतरा की जोन चार्टर्ड *श्रीमती खुशबू ढेलड़िया*, सदस्य *श्रीमती ऋतु जिंदल*, मेल नर्स रामचंद्र जोगावत, मनोहर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सवेरा संस्था के सचिव सत्यनारायण ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


