देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
चित्रांश सदस्यों ने मनाई शास्त्री जयंती, शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
ब्यावर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर चित्रांश समाज के सदस्यों द्वारा शुक्रवार को शास्त्री सर्किल, ब्यावर में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तथा पुष्पवर्षा कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने “जय जवान, जय किसान”, “भारत माता की जय” तथा “शास्त्री जी अमर रहें” के गगनभेदी नारे लगाए।
इस अवसर पर श्री सुरेश माथुर, श्री ओ.पी. माथुर, श्री सुरेन्द्र माथुर, श्री चिराग माथुर, श्री धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, श्री रोहित भटनागर, श्री सुमित माथुर, श्री संजय माथुर एवं श्री समर्थ माथुर सहित चित्रांश समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
उपस्थित सदस्यों ने शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी, देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा एवं त्याग जैसे महान जीवन-मूल्यों को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। सदस्यों ने शास्त्री जी के आदर्शों एवं मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Subscribe to my channel


