LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी के ढाबा कॉम्प्लेक्स में बाइक आग के गोले में तब्दील

दमकल की गाड़ी द्वारा तत्परता से काबू पाया गया

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान

 

भिवाड़ी के ढाबा कॉम्प्लेक्स पर बुधवार दोपहर को एक चलती अपाचे बाइक आग के गोले में तब्दील हो गई। गनीमत यह रही कि बाइक पर बैठे पति पत्नी बाल-बाल बच गए। इस दौरान तुरंत ही पास में ही स्थित रीको फायर स्टेशन पर सूचना देकर दमकल की गाड़ी को बुलाया गया और दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार भिवाड़ी के नजदीक ही स्थित हरियाणा के रंगाला गांव का रहने वाला धर्मेंद्र अपनी पत्नी के साथ कोटकासिम के डिंगली गांव में स्थित अपने खेत पर काम करके दोपहर को अपने गांव रंगाला जा रहा था। तभी शहर के ढाबा कॉम्पलेक्स पर अचानक चलती बाइक में आग लग गई। जैसे ही धर्मेंद्र को बाइक में आग महसूस हुई, वैसे ही बाइक को रोककर खड़ा कर दिया गया। इसके बाद तुरंत ही धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी को भी बाइक से उतारकर साइड में किया। देखते ही देखते चंद सेकेंड में ही बाइक आग के गोले में तब्दील हो गई। इस दौरान मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने करीब 15 से 20 मिनट तक पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। धर्मेंद्र ने बताया कि उसकी बाइक 2016 मॉडल की थी, जो बिल्कुल सही थी, लेकिन अचानक आग किस तरह से लग गई, यह पता नहीं चल पाया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button