खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय भाटिया का तिजारा आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा |* भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं राजस्थान प्रभारी श्री संजय भाटिया जी का बुधवार को तिजारा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान माननीय राष्ट्रीय महामंत्री के साथ आगामी पंचायत व निकाय चुनावों को लेकर सार्थक संगठनात्मक चर्चा हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।
ये रहे मौजूद* स्वागत कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता, सभापति प्रत्याशी सुभाष सैनी, पार्षद कमल गुर्जर, कवर सिंह, राजू अडाना, पार्षद रवीन्द्र, मोनू सेहरा, कपिल सिंधी, श्योनारायण कप्तान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

Subscribe to my channel


