बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर में धूमधाम से मनाया गया भाजपा नेता पुनीत ढाल का जन्मदिन; सर्किट हाउस में जुटा समर्थकों और नेताओं का हुजूम

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता पुनीत ढाल का जन्मदिन बीकानेर के सर्किट हाउस में अत्यंत हर्षोल्लास और ऐतिहासिक अंदाज में मनाया गया। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने के लिए पार्टी नेताओं, जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं और समाजसेवियों का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला।

जन्मदिन के विशेष मौके पर सर्किट हाउस पहुंचे सभी गणमान्य नागरिकों, मित्रों और समर्थकों ने पुनीत ढाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मुंह मीठा करवाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए “आप 200 साल जियो” के स्नेहपूर्ण आशीर्वाद व दुआएं दीं।

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से शामिल रहे:

 * कन्हैया लाल कड़ेला (भाजपा नेता)

 * मनीष डागा (भाजपा नेता)

 * नारायण सिंह भाटी

 * नीरज गोयल (एडवोकेट)

 * अर्जुन राम मेघवाल (सरपंच, गीगासर)

 * सोहनलाल परिहार (रिपोर्टर, भीम लाइन न्यूज़)

 * जयप्रकाश मेघवाल

सर्किट हाउस में दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पुनीत ढाल ने सभी उपस्थित मित्रों, नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का यह स्नेह और अपनापन ही मेरी असली ताकत है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने उनके दीर्घायु होने की मंगलकामना की।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button