बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जसोल में ‘नशा मुक्त परिवार मैराथन 2026’ को लेकर जागरूकता, भन्साली परिवार ने लिया व्यसनमुक्त जीवन का संकल्प

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जसोल, 25 सितंबर 2026। अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के इंगितानुसार तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से अणुविभा के तत्वावधान में देशभर में ‘नशा मुक्त परिवार मैराथन 2026’ को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अणुव्रत समिति जसोल ने भी आगामी 4 अक्टूबर 2026 को ‘नशा मुक्त परिवार मैराथन 2026’ के आयोजन की पहल की है।

अभियान के माध्यम से परिवारों को नशे और विभिन्न प्रकार के व्यसनों से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में जसोल के पूर्व सरपंच एवं प्रमुख समाजसेवी श्री भंवर लाल भन्साली ने अपने परिवार के साथ व्यसनमुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर श्री भंवर लाल भन्साली, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मुलीदेवी, पुत्र एवं अणुव्रत समिति जसोल के उपाध्यक्ष श्री प्रवीण भन्साली, श्री अरविन्द भन्साली तथा श्री दिनेश भन्साली ने संकल्प लेते हुए कहा कि “हमारा परिवार जीवन भर किसी प्रकार का व्यसन नहीं करेगा।”

अणुव्रत समिति जसोल की इस पहल का उद्देश्य परिवार और समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को स्वस्थ एवं संयमित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। समिति द्वारा 4 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button