देशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान
किशोर कुमार की स्मृति में ‘जिंदगी एक सफर है सुहाना’ स्वरांजलि कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
अजमेर। ‘सुरों का संगम परिवार’ की ओर से विगत रविवार को सदी के महान पार्श्व गायक स्वर्गीय किशोर कुमार की स्मृति में ‘जिंदगी एक सफर है सुहाना’ स्वरांजलि कार्यक्रम का आयोजन नया ठिकाना, बजरंगगढ़ चौराहा, अजमेर में किया गया। कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों ने किशोर कुमार के सदाबहार गीतों को अपनी आवाज देकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इसके बाद संस्था के साथी कलाकार श्री सतीश वर्मा की सुपुत्री वैशाली वर्मा के असमय निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके पश्चात संगीतमय शाम का आगाज हुआ। कार्यक्रम में ‘सुरों का संगम परिवार’ के 52 संगीत प्रेमियों ने भाग लिया और किशोर कुमार के एक से बढ़कर एक लोकप्रिय एवं सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा वातावरण संगीतमय हो उठा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राकेश वर्मा, संस्थापक शिवम आईटीआई, शिवम डी. फार्मेसी एवं शिवम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऋषभ सिंह, अध्यक्ष खाटूश्याम समिति, तथा श्री सुनील दत्त नांगल, ‘ये श्याम मस्तानी’ ग्रुप के संरक्षक, उपस्थित रहे। इसके अलावा श्री महेश सांखला, श्री सतीश वर्मा एवं श्री जयकरण जी (सुंदर प्रिंटिंग प्रेस) की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का आयोजन संस्था के संस्थापक श्री ओम प्रकाश पंवार, अध्यक्ष श्री नरवर सिंह, सचिव श्री घनश्याम शर्मा, श्री धर्मपाल चंदवानी, श्री अश्विन वैष्णव, श्रद्धा जी एवं हर्षित शर्मा (नानू) के मार्गदर्शन एवं संयोजन में किया गया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन संस्था के संरक्षक श्री प्रवेश मीनावत ने किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागी कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। आयोजन ने किशोर कुमार के संगीत और उनकी सदाबहार गायकी की यादों को एक बार फिर जीवंत कर दिया।

Subscribe to my channel


