बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2026 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित, 28 स्कूलों के 135 विद्यार्थियों ने लिया भाग

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर/गंगाशहर। अणुव्रत समिति गंगाशहर के तत्वावधान में अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2026 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार, 2 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे आशीर्वाद भवन, गंगाशहर में किया गया। प्रतियोगिता में बीकानेर जिले के 28 विद्यालयों से लगभग 135 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट के कोऑर्डिनेटर नवल जी मीणा, दिल्ली स्टेट प्रभारी एवं बीकानेर टीपीएफ अध्यक्ष रतन जी छलाणी तथा बीकानेर स्टेट प्रभारी मनीष जी बाफना रहे। अणुव्रत समिति गंगाशहर की ओर से अतिथियों का अणुव्रत पताका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
अणुव्रत समिति गंगाशहर के अध्यक्ष करणीदान जी रांका ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कुल छह विधाओं—एकल गायन, समूह गायन, चित्रकला, निबंध, भाषण एवं कविता—में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समिति के मंत्री एडवोकेट कन्हैयालाल बोथरा ने बताया कि बीकानेर जिले के 28 विद्यालयों से लगभग 135 विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम प्रभारी एवं समिति के उपाध्यक्ष मनोज जी सेठिया ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मनोज जी छाजेड़ द्वारा मंगलाचरण गीतिका से किया गया। इसके बाद समिति अध्यक्ष करणीदान जी रांका ने स्वागत भाषण दिया। कोऑर्डिनेटर नवल जी मीणा ने प्रतिभागियों को स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बनने पर बधाई देते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रतियोगिता के उद्देश्य एवं नियमों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।
राज्य प्रभारी मनीष जी बाफना ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए अपने-अपने क्षेत्र में दक्ष एवं अनुभवी व्यक्तियों को निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया गया। निर्णायक मंडल में धनपत जी रामपुरिया, प्रदीप जी लोढ़ा, दीपक जी आंचलिया, मोहन जी भंसाली, कृष्णा जी आचार्य, राजाराम जी स्वर्णकार, राम जी भादानी, अमिता जी सेठिया, दीपांशु शर्मा, पुखराज जी शर्मा, राजेंद्र जी बोथरा एवं मनोज जी छाजेड़ शामिल रहे। अणुव्रत समिति गंगाशहर द्वारा सभी निर्णायकों का अणुव्रत पताका एवं साहित्य भेंट कर सम्मान किया गया।
कोषाध्यक्ष विजय जी बोथरा ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का अतिथियों एवं समिति पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालयों के प्रतिनिधियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान एवं चंद्रकला जी सुराणा को विशेष सहयोग के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अणुव्रत समिति गंगाशहर के सदस्यों एवं महिला विंग की सदस्यों सहित जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान एवं तेरापंथ युवक परिषद के पदाधिकारीगण की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन समिति के उपाध्यक्ष मनोज जी सेठिया ने किया।
अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच को विकसित करने का संदेश दिया गया।

Subscribe to my channel


