LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

चारपाई की पाटिया से वार में घायल मनीष पांडे की मौत, तीन पर आरोप

संवाददाता अवधेश यादव, बस्ती

ब्रेकिंग न्यूज़…..बस्ती/यूपी

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के महसो पूरब टोला में देर रात हुए विवाद के दौरान मारपीट में घायल मनीष कुमार पांडे की इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सुरक्षा के मद्देनजर चार थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

     परिजनों के मुताबिक, विवाद के दौरान मनीष के सिर पर चारपाई की पाटिया से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

     मनीष की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने रोशन पांडे, अमरीश पांडे और छोटू पांडे पर मारपीट कर मनीष को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी रुधौली मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों और घटना से जुड़े व्यक्तियों से पूछताछ शुरू कर दी है। विवाद के कारणों और मनीष की मौत की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

     क्षेत्राधिकारी रुधौली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button