उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
जनपद में चीनी की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 24 अगस्त 2026। जनपद में चीनी की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने आमजन को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार पर्याप्त मात्रा में चीनी उपलब्ध कराने और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से जनपद में चीनी की वर्तमान उपलब्धता, आपूर्ति और वितरण व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनपद में चीनी की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। संबंधित अधिकारी नियमित रूप से स्टॉक की निगरानी करें तथा आवश्यकता के अनुसार समय से आपूर्ति सुनिश्चित कराएं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चीनी के वितरण में किसी भी स्तर पर अनियमितता, कालाबाजारी या जमाखोरी की शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्धारित दर एवं मानकों के अनुरूप उपभोक्ताओं को चीनी उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा।
उन्होंने अधिकारियों को बाजार एवं वितरण केंद्रों पर चीनी की उपलब्धता की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखें।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को चीनी की उपलब्धता एवं वितरण से जुड़ी जानकारी दी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आमजन को आवश्यक वस्तुओं की सुचारु, पारदर्शी और निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, डिप्टी आरएमओ विपिन कुमार, मंडी सचिव राम कुमार यादव, जिला गन्ना अधिकारी, विपणन निरीक्षक, आपूर्ति अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


