उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
थाना कलवारी में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस, डीएम और एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 22 अगस्त 2026। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को थाना कलवारी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने थाना कलवारी पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का मौके पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर स्थलीय निरीक्षण कराया जाए और प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष एवं शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध तरीके से जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी शिकायत के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए।
थाना समाधान दिवस के दौरान प्रभारी निरीक्षक कलवारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


