उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

विकास कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं, समयसीमा में पूरी हों परियोजनाएं: मंडलायुक्त

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 21 अगस्त 2026। विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में आयोजित की गई। बैठक में बस्ती मंडल के तीनों जनपदों में संचालित विकास योजनाओं, निर्माणाधीन परियोजनाओं और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया जाए। जिन योजनाओं एवं परियोजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है, उनमें तेजी लाते हुए संबंधित बाधाओं का तत्काल समाधान कराया जाए।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारी स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की प्रगति केवल कागजी रिपोर्ट तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसका वास्तविक लाभ आमजन को धरातल पर दिखाई देना चाहिए।

विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक में दशमोत्तर छात्रवृत्ति, दैनिक विद्युत आपूर्ति, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, बीज वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, एंबुलेंस 102, जननी सुरक्षा योजना, मोबाइल यूनिट वैन, दुग्ध मूल्य भुगतान, आधार सीडिंग, फैमिली आईडी, 15वां वित्त आयोग, स्वच्छ भारत मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प, शादी अनुदान, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, कन्या सुमंगला योजना और सामूहिक विवाह योजना सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई।

मंडलायुक्त ने विभागवार लक्ष्य और उपलब्धियों की जानकारी लेते हुए कम प्रगति वाले कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचाना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

आपसी समन्वय और जवाबदेही पर जोर

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि विभागीय स्तर पर किसी परियोजना में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा और समस्याओं के प्रभावी समाधान पर भी जोर दिया। जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

राजस्व वसूली और आईजीआरएस की भी समीक्षा

बैठक में राजस्व वसूली तथा आईजीआरएस की भी समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को विभागीय लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस से संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण आख्या के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी ने किया, जबकि आईजीआरएस का संचालन अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी ने किया।

बैठक में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना, जिलाधिकारी संतकबीर नगर आलोक कुमार, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जी.एन., मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल सहित तीनों जनपदों के विभिन्न विभागों के मंडलीय एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button