जम्मू कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़

महंत राजू नाथ चंदेल ने सांसद डॉ. भोला सिंह को जन्मदिन पर किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

जम्मू, 10 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं महंत गुरुजी राजू नाथ चंदेल ने आज बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. भोला सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उनके आवास पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और सम्मानित किया।

महंत राजू नाथ चंदेल ने सांसद डॉ. भोला सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया तथा भगवान वाल्मीकि का लॉकेट और भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा/चित्र अंकित अंगवस्त्र भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य, सफलता एवं निरंतर प्रगति की कामना की।

इस अवसर पर महंत राजू नाथ चंदेल ने कहा कि डॉ. भोला सिंह अनुसूचित जाति समाज के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि हैं और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. भोला सिंह लोकसभा में आम जनता और वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहे हैं।

वहीं, दिल्ली प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता लाजपत राय अपने साथियों के साथ सांसद डॉ. भोला सिंह के आवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। टीम की ओर से भी सांसद का माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।

इस दौरान पूर्व कार्यालय सचिव सुमेश लिलोठिया, योगेंद्र राजोरा, जिला अध्यक्ष उमेश माथुर, रिपु दमन (मोदीनगर), मोतीलाल, अधिवक्ता जगदीप गौतम, महामंत्री करतार, लीला सिंह, रीना देवी, संजय शाक्यवार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ. भोला सिंह के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Rajesh Kumar

Rajesh kumar Beauro Chief Poonch district (Jammu Kashmir) Mobile number 9596747051

Rajesh Kumar

Rajesh kumar Beauro Chief Poonch district (Jammu Kashmir) Mobile number 9596747051

Related Articles

Back to top button