उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

तिरकौलिया में रपटा पुल बना परेशानी का सबब, पानी आते ही बंद हो जाता है रास्ता

 

रिपोर्ट: वैद्यराज संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड – उत्तर प्रदेश

बस्ती टाइम 24 न्यूज़ | जनता की आवाज

मोबाइल: 73763 326175

लखीमपुर खीरी, 10 सितंबर 2026। तिरकौलिया ग्राम के पास स्थित रपटा पुल ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पुल की ऊंचाई कम होने के कारण थोड़ी मात्रा में पानी आने पर ही रास्ता जलमग्न हो जाता है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है।

ग्रामीणों के अनुसार, पानी बढ़ने के बाद लोगों को पुल पार करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गुरुवार को तिरकौलिया स्थित अमित मौर्य किराना स्टोर की ओर से पेड़ से खंभे तक रस्सी बांधी गई, जिसके सहारे लोग किसी तरह रास्ता पार करते नजर आए।

ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि रपटा पुलिया का दोबारा निर्माण कराया जाए तथा सुरक्षा की दृष्टि से पुल के पिलरों में जंजीर या पाइप की व्यवस्था की जाए, ताकि पानी के दौरान लोगों को सहारे के लिए सुरक्षित व्यवस्था मिल सके।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया के पुनर्निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी तथा बारिश के दौरान रास्ता बंद होने की समस्या से भी निजात मिल सकेगी।

स्थान: लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button