बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
खारिया में सरपंच प्रत्याशी सीता देवी गारु ने आयोजित की आभार सभा, नवनिर्वाचित सरपंच कन्या देवी को दी बधाई
36 कौम और गांव की एकता का दिया संदेश, पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग का दिलाया भरोसा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
खारिया, 1 नवंबर।
राजस्थान पंचायत राज चुनाव 2026 के दूसरे चरण में ग्राम पंचायत खारिया में हुए चुनाव के बाद सरपंच प्रत्याशी श्रीमती सीता देवी भोमाराम जी गारु की ओर से मतदाताओं एवं समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत खारिया की सरपंच सीट ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित थी। इस चुनाव में दो प्रत्याशियों श्रीमती कन्या देवी मुल्तानमल जी सेंगवा और श्रीमती सीता देवी भोमाराम जी गारु ने अपनी दावेदारी पेश की थी। चुनाव परिणाम में श्रीमती कन्या देवी सेंगवा ने 233 मतों से जीत दर्ज कर सरपंच पद हासिल किया।
आभार सभा में श्रीमती सीता देवी गारु ने सभी मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सहयोग और समर्थन से मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। उन्होंने नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती कन्या देवी को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही विश्वास दिलाया कि ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्यों में वह हमेशा अपना सहयोग प्रदान करती रहेंगी।
उन्होंने चुनाव के दौरान अपना बहुमूल्य समय देने वाले सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भी आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच सहित सभी वार्ड पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभा के दौरान ग्रामीणों ने “36 कौम जिंदाबाद” और “गांव की एकता जिंदाबाद” के नारे लगाकर आपसी भाईचारे एवं एकजुटता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन श्री मुन्नाराम जी गारु ने अनुशासन एवं शांतिपूर्ण ढंग से किया। सभा का मुख्य संदेश चुनावी प्रतिस्पर्धा से ऊपर उठकर गांव के विकास, आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करना रहा।

Subscribe to my channel

