उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक, जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जनपद न्यायाधीश ने जताई नाराजगी

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 21 अगस्त 2026। आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर माननीय जनपद न्यायाधीश शमसुल हक की अध्यक्षता में जनपद के प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों की प्री-ट्रायल बैठक 20 अगस्त को जनपद न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जनपद न्यायाधीश ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को नियत कर उनका प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक वादकारियों को इसका लाभ मिल सके।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों की अगली बैठक 08 सितम्बर 2026 को आयोजित की जाएगी।

बैठक के दौरान आरटीओ, समाज कल्याण विभाग तथा महिला कल्याण विभाग की ओर से विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के स्थान पर अधीनस्थ कर्मचारियों को भेजे जाने तथा कुछ विभागों से किसी अधिकारी के उपस्थित न होने पर जनपद न्यायाधीश ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी बैठकों में संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारी स्वयं उपस्थित होकर राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

बैठक में देवेन्द्र कुमार-प्रथम, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित राजस्व, पुलिस, खाद्य एवं रसद, स्वास्थ्य, कृषि, श्रम, खनन, आबकारी एवं बीएसएनएल विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर 2026 को किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के मामलों के आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण का प्रयास किया जाएगा।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button