उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

बस्ती में दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण मापन कैंप आयोजित, 156 बच्चों का हुआ परीक्षण

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 20 अगस्त 2026। समग्र शिक्षा के समेकित शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण एवं उपस्कर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एलिम्को कानपुर के सहयोग से उपकरण मापन कैंप का आयोजन बीआरसी विक्रमजोत में किया गया। कैंप में कुल 156 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण एवं मापन किया गया।

कैंप में परीक्षण के दौरान बच्चों की आवश्यकताओं का आकलन किया गया। चयनित बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार ट्राई साइकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर, सी.पी. चेयर, आईडी टीएलएम किट, हियरिंग एड, ब्रेल किट सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इन उपकरणों का वितरण 27 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

जनपद में अभी दो और उपकरण मापन कैंप आयोजित किए जाने हैं। 21 अगस्त 2026 को बीआरसी सॉउघाट तथा 22 अगस्त 2026 को बीआरसी बहादुरपुर में कैंप आयोजित किया जाएगा। विभाग ने दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों से निर्धारित तिथियों पर संबंधित केंद्र पर पहुंचकर कैंप का लाभ लेने की अपील की है।

इस अवसर पर एलिम्को कानपुर से आए कृत्रिम अंग विशेषज्ञ फैसल करीम एवं अखिलेश यादव, ऑडियोलॉजिस्ट बाल गोपाल, तकनीशियन विवेक कुमार तथा डाटा ऑपरेटर आकाश ने बच्चों का परीक्षण एवं आवश्यकतानुसार उपकरणों के लिए मापन किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी के निर्देशानुसार जिला समन्वयक सुनील कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। कैंप के सफल आयोजन में सभी स्पेशल एजुकेटर एवं फीजियोथेरपिस्ट अजय पांडेय ने सहयोग प्रदान किया।

बच्चों के ऑनलाइन UDID संबंधी कार्य में महिंद्रा टेक फाउंडेशन की ऋतु पांडेय एवं अभिषेक ने सहयोग किया। कैंप के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को उनकी जरूरत के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button