LIVE TVमहेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

मास्टर कृष्ण कुमार ककराला की सेवानिवृत्ति पर समारोह 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट 

 

कनीना 31/05/2023

आज मास्टर् कृष्ण कुमार ककराला अपने अध्यापन सेवा से सेवानिवृत्त हुए। कृष्ण कुमार ने बताया कि उनका आरम्भिक अध्यापन काल राजकीय उच्च विद्यालय रात्ता कलां से बतौर सामाजिक और अँग्रेजी अध्यापक के तौर पर शुरू हुआ। कनीना क्षेत्र के विद्यालयों में सेवा दी और हमेशा ही परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। शिक्षा विभाग ने परिणाम को देखते हुए उनको पदोन्नत कर राजकीय वरिष्ठ विधालय खेड़ी तलवाना भेजा और आज कनीना के पाथेडा विद्यालय से सेवा से मुक्त हुए है। मास्टर होशियार सिंह शर्मा ने बताया कि कृष्ण नेक छववि और अच्छी विचार धारा वाले व्यक्तित्व है। कृष्ण कुमार के शिष्य सतीश कुमार रात्ता ने बताया कि गुरु जी के आशीर्वाद से आज हम सभी साथी अच्छी अच्छी स्थानो पर कार्यरत है। गुरु जी के द्वारा पढ़ाये गए बच्चों में मैनेजर,इंस्पैक्टर इंजीनियर,देहली पुलिस और अध्यापक जैसे पदो पर आसीन है। मास्टर रामनिवास ने बताया कि सची लगन और त्याग भावना का जीवन जिया जाये तो सब कार्य अच्छे होते है। अवसर पर मास्टर् कृष्ण की ओर से भव्य भोज का भी आयोजन किया गया था ।इस अवसर पर मास्टर् होशियार सिंह ,मास्टर रामनिवास,मनीराम,सुर्जन,दीपक, विजय ,सोनू गाँव समाज के गणमान्य लोग एवं नाते रिश्तेदार मौजूद थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button