बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

शिरडी में महावीर इंटरनेशनल अपेक्स की गवर्निंग काउंसिल बैठक, एशिया की सर्वश्रेष्ठ संस्था का अवॉर्ड देने की घोषणा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स की गवर्निंग काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक महाराष्ट्र के शिरडी में आयोजित हुई। बैठक में देशभर से महावीर इंटरनेशनल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान संस्था के सेवा कार्यों, आगामी योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा के गवर्निंग काउंसिल सदस्य वीर जवेरीलाल मेहता ने बताया कि फिलीपींस से पधारे PEACE Prize International के डायरेक्टर एवं उनकी टीम ने विशेष अतिथि के रूप में बैठक में शिरकत की। इस अवसर पर सत्र 2026-27 के लिए एशिया में बेस्ट संस्था का अवॉर्ड महावीर इंटरनेशनल अपेक्स को प्रदान करने की घोषणा की गई।

ट्रस्टी वीर सीए ओम प्रकाश बांठिया ने महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल जैन एवं सेक्रेटरी जनरल वीर सोहन जी वैध को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि महावीर इंटरनेशनल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वयंसेवी संस्थाओं के बीच अपने समर्पित सेवा कार्यों के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है।

बैठक के दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वहीं, ओमप्रकाश बांठिया के संयोजन में गठित स्टडी कमेटी की रिपोर्ट वीरा सुमन जैन ने प्रस्तुत की।

गवर्निंग काउंसिल की बैठक में राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की। महावीर इंटरनेशनल बालोतरा की ओर से उपाध्यक्ष वीर गौतम दांती ने भी बैठक में भाग लिया।

बैठक में संस्था के सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। एशिया में बेस्ट संस्था के अवॉर्ड की घोषणा को महावीर इंटरनेशनल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन के सेवा कार्यों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button