LIVE TVअपराधदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

देवेंद्रनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता साइबर ठगी के 2 आरोपी और गिफ्तार

*लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक

*देवेंद्रनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता साइबर ठगी के 2 आरोपी और गिफ्तार*

*देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में नारियल सप्लाई के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के शेष 02 फरार आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार*

*JUST DIAL एवं व्हाट्सएप ग्रुपों से प्राप्त डाटा के आधार पर व्यवसायियों को बनाते थे निशाना*

पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में थाना देवेन्द्रनगर क्षेत्रान्तर्गत ₹7.50 लाख की साइबर ठगी के प्रकरण में पन्ना पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही करते हुए मामले के शेष 02 फरार आरोपियों को गाजियाबाद (उ.प्र.) से गिरफ्तार किया गया है।

थाना देवेन्द्रनगर में अपराध क्रमांक 63/2026, धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज प्रकरण में फरियादी भागवत प्रसाद विश्वकर्मा निवासी देवेन्द्रनगर के साथ 25 टन नारियल सप्लाई करने के नाम पर ₹7,50,000/- की धोखाधड़ी की गई थी। आरोपियों द्वारा फर्जी फर्म, दस्तावेज एवं ट्रक संबंधी जानकारी उपलब्ध कराकर फरियादी का विश्वास अर्जित किया गया तथा विभिन्न बैंक खातों में राशि जमा करवाने के बाद संपर्क बंद कर दिया गया था।

प्रकरण की विवेचना के दौरान पूर्व में गिरफ्तार आरोपी अमित राजपूत एवं राम सिंह से पूछताछ तथा तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की जानकारी प्राप्त हुई। आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार पतारसी एवं तकनीकी विश्लेषण किया गया।

अग्रिम विवेचना के दौरान दिनांक 10.08.2026 को पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के शेष फरार 02 आरोपियो शिवम श्रीवास्तव एवं शिवोम सिंह उर्फ शिवम ठाकुर को विजयनगर, गाजियाबाद (उ.प्र.) से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई।

*गिरफ्तार आरोपी-* 01. शिवम श्रीवास्तव, पिता जयद्रथ श्रीवास्तव, उम्र 29 वर्ष निवासी – वार्ड क्रमांक 11, सधवाड़ा मोहल्ला, कायमगंज, थाना कायमगंज, जिला फर्रूखाबाद (उ.प्र.)

2. शिवोम सिंह उर्फ शिवम ठाकुर पिता – सत्यपाल सिंह ठाकुर, उम्र 29 वर्ष निवासी – ग्राम जसूपुर, थाना राजेपुर, जिला फर्रूखाबाद (उ.प्र.)

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी

आरोपियों के कब्जे से ₹1100 नगदी एवं 03 मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं।

सराहनीय योगदान- उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि. संतोष सिंह यादव, सउनि. बी.एम. सिंह चंदेल, प्र.आर. शिवस्वरूप तिवारी, लक्ष्मीनारायण, शंकर बुन्देला, आर. भूरी सिंह, ब्रजेन्द्र रैकवार एवं पुलिस साइबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा।

 

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button