LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
थाना पलिया पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक अनुमानित कीमत करीब तीस लाख रूपये) व एक चार पहिया वाहन इटियोस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट वैद्यराज संजय पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75 स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
*खीरी पुलिस*
*थाना पलिया पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक अनुमानित कीमत करीब तीस लाख रूपये) व एक चार पहिया वाहन इटियोस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
*दिनांक: 09 अगस्त 2026*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी तथा संदिग्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी व क्षेत्राधिकारी पलिया के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना पलिया के नेतृत्व में, आज दिनांक 09.08.2026 को थाना पलिया पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों 1. अरसल पुत्र शब्बीर निवासी मो0 माहिगिरान प्रथम कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी 2. विक्की कुमार साफी पुत्र बिष्णु साफी निवासी मो0 थारूपुरवा थाना पलिया जनपद खीरी मूल निवासी मो0 जयनगर गायत्री मन्दिर वार्ड न0 10 थाना जयनगर मधुबनी बिहार को 150 ग्राम अवैध मादक पदार्थ(ब्राउन शुगर-स्मैक) व उक्त कार्य के परिवहन में संलिप्त वाहन सं0 UP14CK4003 इटियोस रंग सफेद के साथ मुजहा एयरपोर्ट मार्ग के पुल पर से बहद ग्राम मुजहा से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्तगण नेपाल बार्डर, नानपारा से बहराइच के रास्ते पलिया, शाहजहाँपुर, पीलीभीत व उत्तराखण्ड तक यह कार्य कर रहे थे । अभियुक्त अरसल पुत्र शब्बीर उपरोक्त थाना गौरीफन्टा में पंजीकृत मु0अ0सं0 19/2026 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट में वाण्टेड अभियुक्त भी था । उपरोक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणो को बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 237/2026 अन्तर्गत धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:*
1. अरसल पुत्र शब्बीर निवासी मो0 माहिगिरान प्रथम कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी उम्र करीब 28 वर्ष
2. विक्की कुमार साफी पुत्र बिष्णु साफी निवासी मो0 थारूपुरवा थाना पलिया जनपद खीरी मूल निवासी मो0 जयनगर गायत्री मन्दिर वार्ड न0 10 थाना जयनगर मधुबनी बिहार उम्र करीब 30 वर्ष
*बरामदगी का विवरण:*
• अभियुक्त अरसल उपरोक्त के कब्जे से 100 ग्राम ब्राउन शुगर-स्मैक, 02 एन्ड्राइड मोबाइल, 400 रुपये भारतीय मुद्रा व अपराध में इस्तेमाल किये जाने वाली एक अदद कार पंजी0 सं0 UP14CK4003 TOYOTA ETIOS ।
• अभियुक्त विक्की कुमार उपरोक्त के कब्जे से 50 ग्राम ब्राउन शुगर-स्मैक, 150 रुपये भारतीय मुद्रा ।
*आपराधिक इतिहास –*
*1. अरसल पुत्र शब्बीर निवासी मो0 माहिगिरान प्रथम कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी उम्र करीब 28 वर्ष ।*
मु0अ0सं0 161/2024 धारा 323/504/506 बीएनएस थाना पलिया जिला खीरी ।
मु0अ0सं0 352/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जिला खीरी ।
मु0अ0सं0 19/2026 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट थाना गौरीफन्टा जिला खीरी ।
मु0अ0सं0 237/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जिला खीरी ।
*2. विक्की कुमार साफी पुत्र बिष्णु साफी निवासी मो0 थारूपुरवा थाना पलिया जनपद खीरी मूल निवासी मो0 जयनगर गायत्री मन्दिर वार्ड न0 10 थाना जयनगर मधुबनी बिहार उम्र करीब 30 वर्ष।*
मु0अ0सं0 237/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जिला खीरी ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*
1. उ0नि0 अरविन्द कुमार मौर्या थाना पलिया जनपद खीरी ।
2. हे0का0 जयप्रकाश यादव थाना पलिया जनपद खीरी ।
3. का0 रविकान्त थाना पलिया जनपद खीरी ।
4. का0 मोहित कुमार थाना पलिया जनपद खीरी ।
5. का0 उपेन्द्र कुमार थाना पलिया जनपद खीरी ।

Subscribe to my channel


