LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
थाना नीमगांव पुलिस द्वारा चोरी के लोहे के सामान के साथ 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट वैद्यराज संजय पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75 स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
*खीर पुलिस*
*थाना नीमगांव पुलिस द्वारा चोरी के लोहे के सामान के साथ 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*दिनांक: 09 अगस्त 2026*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी तथा संदिग्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी व क्षेत्राधिकारी मितौली के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नीमगांव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र देखभाल, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग व वांछितों की तलाश के दौरान मु.अ.सं. 293/26, धारा 303(2)/317(2) BNS से सम्बंधित एक वांछित अभियुक्त को चोरी के लोहे के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:*
• रामबक्श पुत्र रामनरेश, निवासी- ग्राम सुजौलापुर, थाना नीमगांव, जिला खीरी (उम्र- करीब 19 वर्ष)।
*बरामदगी का विवरण (चोरी का सामान):*
1. एक लोहे की एंगल (लगभग 3 फीट लंबी)
2. एक लोहे का प्लम्बर (दो फीट की मोटी लकड़ी में एक बोल्ट से कसा हुआ)
3. एक छोटा लोहे का गंडासा (बिना हत्थे का)
4. दो लोहे के रिंच
5. एक लोहे का बोल्ट
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*
1. थानाध्यक्ष श्री प्रवीर गौतम
2. उ.नि. श्री उमराव सिंह
3. हे.कां. संजय कुमार
4. कां. प्रतीक यादव


Subscribe to my channel


