LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना खीरी पुलिस द्वारा गोवंशीय पशुओं के साथ क्रूरता करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार

 

रिपोर्ट वैद्यराज संजय पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75 स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

*खीरी पुलिस*

*थाना खीरी पुलिस द्वारा गोवंशीय पशुओं के साथ क्रूरता करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार*

*दिनांक: 09 अगस्त 2026*

             वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा अपराध की रोकथाम व संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) महोदय के कुशल निर्देशन में तथा श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना खीरी के नेतृत्व में थाना खीरी पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग के दौरान गोवंशीय पशुओं के साथ क्रूरतापूर्वक व्यवहार करने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से 05 गोवंशीय पशु और एक आयसर ट्रैक्टर बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*पंजीकृत अभियोग का विवरण*

• मु0अ0सं0 497/26 धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना खीरी जनपद खीरी

*बरामदगी का विवरण*

• 05 अदद गोवंशीय पशु

• 01 अदद आयसर ट्रैक्टर (पंजीकरण संख्या: UP 34 BH 0028)

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*

1. मो0 अली पुत्र समसुद्दीन उम्र – करीब 38 वर्ष

2. गोपीचन्द पुत्र स्व0 शिवराम उम्र – करीब 45 वर्ष

3. खारूल पुत्र इब्राहिम उम्र – करीब 50 वर्ष

4. पप्पू पुत्र आसरे उम्र – करीब 32 वर्ष

सर्व निवासीगण ग्राम मंगरूवा, थाना हरगांव, जनपद सीतापुर।

*पुलिस टीम का विवरण*

1. उ0नि0 शुभम कुमार

2. कां0 अंकित सिह

3. कां0 पुष्पेन्द्र सिंह

4. कां0 गौरव कुमार

5. कां0 संदीप कुमार

6. कां0 नीरज कुमार

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button