LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
थाना फरधान पुलिस द्वारा 05 अभियुक्त 590 ग्राम अवैध अल्प्रासेफ (नशीला पाउडर) के साथ गिरफ्तार

रिपोर्ट वैद्यराज संजय पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75 स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
*खीरी पुलिस*
*थाना फरधान पुलिस द्वारा 05 अभियुक्त 590 ग्राम अवैध अल्प्रासेफ (नशीला पाउडर) के साथ गिरफ्तार*
*दिनांक: 08 अगस्त 2026*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के कड़े निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व तस्करों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, खीरी एवं श्रीमान् सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के कुशल मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए, आज दिनांक 08.08.2026 को थाना फरधान पुलिस द्वारा 05 अभियुक्तों को अवैध मादक पदार्थ (अल्प्रासेफ नशीला पाउडर) के साथ गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
*संक्षिप्त विवरण:* दिनांक 08.08.2026 को थाना फरधान पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग एवं रात्रि गश्त पर मामूर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति नकहा पिपरी से मोहम्मदपुर जाने वाले मार्ग के किनारे बैठकर नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे हैं और उनके पास बेचने के लिए भी नशीला पदार्थ मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्तियों ने उठकर भागने का प्रयास किया, किन्तु पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश देकर पाँचों व्यक्तियों को मौके पर ही धर-दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि वे नशीले अल्प्रासेफ पाउडर की बिक्री कर अपना जीवन यापन करते हैं। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से कुल 590 ग्राम अवैध अल्प्रासेफ नशीला पाउडर बरामद हुआ है। इस संबंध में थाना फरधान पर मु.अ.सं. 333/2026 धारा 8/22 N.D.P.S. Act पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:*
1. मुस्लिम (उम्र 31 वर्ष) पुत्र सुबराती, निवासी ग्राम पड़रिया कला, थाना फरधान, जिला खीरी।
2. शान खान (उम्र 34 वर्ष) पुत्र अनवर खाँ, निवासी ग्राम पड़रिया कला, थाना फरधान, जिला खीरी।
3. अन्नू खान (उम्र 31 वर्ष) पुत्र जुम्मन खाँ, निवासी ग्राम पड़रिया कला, थाना फरधान, जिला खीरी।
4. फुरकान (उम्र 27 वर्ष) पुत्र मुन्ना खाँ, निवासी ग्राम पड़रिया कला, थाना फरधान, जिला खीरी।
5. सुरेश कुमार (उम्र 40 वर्ष) पुत्र हरीलाल, निवासी ग्राम झखरा पिपरी, थाना फूलबेहड़, जिला खीरी।
*बरामदगी का विवरण: कुल बरामदगी:* 590 ग्राम अवैध अल्प्रासेफ (नशीला पाउडर), जिसका व्यक्तिगत विवरण निम्नवत् है:
• अभियुक्त मुस्लिम के कब्जे से: 130 ग्राम
• अभियुक्त शान खान के कब्जे से: 125 ग्राम
• अभियुक्त अन्नू खान के कब्जे से: 110 ग्राम
• अभियुक्त फुरकान के कब्जे से: 115 ग्राम
• अभियुक्त सुरेश कुमार के कब्जे से: 110 ग्राम
*गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान:* नकहा पिपरी से मोहम्मदपुर को जाने वाली रोड, ग्राम नकहा पिपरी की सीमा, थाना फरधान, जनपद खीरी।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:*
1. उ०नि० राजबहादुर
2. उ०नि० आकाश भाटी
3. हे०का० मो० वकील
4. का० दीपक कुमार
5. का० सतेन्द्र सिंह
6. का० हरीश कुमार


Subscribe to my channel


