बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

रोटरी क्लब के ‘घेवरचंद नाहटा उपकरण केंद्र’ में नए चिकित्सा उपकरण जनसेवा हेतु समर्पित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा पिछले कई वर्षों से सफलतापूर्वक संचालित ‘घेवरचंद नाहटा उपकरण केंद्र’ के बेड़े में नए आधुनिक चिकित्सा उपकरण शामिल कर उन्हें आमजन की सेवा में समर्पित किया गया। मुख्य अतिथि, राज्य वस्तु एवं सेवा कर बालोतरा के डिप्टी कमिश्नर श्री अमित वैष्णव ने फीता काटकर इन नए उपकरणों का लोकार्पण किया।

उल्लेखनीय है कि रोटरी क्लब का यह केंद्र वर्षों से क्षेत्रवासियों को व्हील चेयर, ऑक्सीजन मशीन, वॉकर, रक्तचाप मॉनिटर, शव संरक्षक डीप फ्रीजर

व अन्य सहायक चिकित्सा उपकरण नाममात्र सहयोग पर उपलब्ध कराकर निरंतर राहत पहुंचा रहा है। इसी कड़ी में केंद्र को और सुदृढ़ करते हुए आज 2 नए मेडिकल बेड, 12 वॉकर और 1 ऑक्सीजन मशीन का लोकार्पण किया गया।

अध्यक्ष हितेन्द्र छाजेड़ ने कहा कि क्लब का उद्देश्य हर जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सहायता पहुंचाना है। सचिव सीए अभिषेक जिंदल ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। रोटरी न्यूज़ डायरेक्टर सीए ओमप्रकाश बांठिया के अनुसार इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष सीए पवन गर्ग, उपाध्यक्ष भरत भंसाली, कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुंडिया, असिस्टेंट गवर्नर राजेश सिंघल, पास्ट असिस्टेंट गवर्नर लीलेश बालड़, भावी अध्यक्ष महावीर गोलेछा, संयोजक भरत गोलेछा व जितेन्द्र माहेश्वरी, तथा सदस्य अभिषेक गुप्ता, संजय सिंघल, पवन माहेश्वरी उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button