ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

लघु उद्योग भारती भिवाड़ी प्रथम इकाई की मासिक बैठक संपन्न, प्रदूषण नियमों व पावर कट पर चिंता

 ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

*भिवाड़ी*

भारत के श्रेष्ठ औद्योगिक संगठन लघु उद्योग भारती की भिवाड़ी इकाई प्रथम की मासिक बैठक *दिनांक 30 जुलाई 2026* को 201,आप्टस सुइट्स स्थित सदस्य *श्री हरीश गौड़* जी के कार्यालय पर आयोजित की गई।

बैठक की शुरुआत *सचिव सीए आरके गुप्ता* ने गायत्री मंत्र के साथ की। श्रावण माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी के लिए मंगल कामना की। इसके बाद गत माह की बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई।

बैठक में *केन्द्रीय व राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड* द्वारा हाल ही में जारी अप्रासंगिक नोटिफिकेशन के पालन में आ रही परेशानियों पर *इन्द्र पाल शर्मा* व *रामप्रकाश गर्ग* जी ने प्रकाश डाला। सभी सदस्यों ने समस्याओं को लेकर बोर्ड को एक प्रतिवेदन सौंपने पर सहमति जताई।

*अध्यक्ष सरजीत यादव* ने औद्योगिक क्षेत्र में लगातार हो रहे पावर कट की समस्या पर विस्तार से चर्चा की और विद्युत विभाग को अवगत कराकर इसका शीघ्र समाधान कराने का निर्णय लिया गया।

अन्य मुद्दों में आगामी माह में *साइबर फ्रॉड से बचाव* विषय पर सेमिनार आयोजित करने तथा सदस्यों को *आयकर, जीएसटी व आरसीओ* की नियत तिथियों से अवगत कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रांतीय व केंद्रीय कार्यालय द्वारा विभिन्न विभागों के समक्ष उठाए गए उद्योग संबंधी मुद्दों की जानकारी भी सदस्यों को दी गई।

बैठक के अंत में इकाई के *उपाध्यक्ष डॉ. नितिन रस्तोगी* ने सभी का आभार व्यक्त किया और कल्याण मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ।

इस अवसर पर *संजय खन्ना, प्रवीण गर्ग, दुर्गेश गर्ग, सुदेश गोयल, संजय कालरा, राजीव नाकरा, अमित नहाटा, एस के शर्मा, कुनाल बिस्सा* सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button