ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

26 अगस्त को होगा श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी, यादव समाज भिवाड़ी की सभा में 26 अगस्त को “श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह” मनाने का फैसला लिया गया, कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि भूपेंद्र यादव, सांसद अलवर व केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री, भारत सरकार, अध्यक्षता महंत बाबा बालक नाथ, विधायक तिजारा, अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर क्षेत्र के सभी वर्तमान एवं पूर्व यादव विधायक व सभी दलों के यादव नेतागण सहित समस्त यदुवंशी नागरिक शामिल होंगे।

समाज के अध्यक्ष सत्यवीर यादव (पूर्व जिला पार्षद) एवं महासचिव सुभाष यादव ने बताया हर वर्ष की भांति समाज के उच्च श्रेणी परीक्षा उत्तीर्ण कर समाज का नाम रोशन करने वाले 100 से ज्यादा अधिकारियों को “यादव-गौरव” अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा, खेल जगत में बड़े स्तर पर गोल्ड/सिल्वर/ब्रोंज मेडल हासिल करने वाले खिलाड़ियों, अन्य किसी भी क्षेत्र सरकारी/ प्राइवेट विभागों में भी उच्च स्तरीय परीक्षा पास कर अधिकारी बनने या समाज का नाम रोशन करने वाले सभी प्रतिभाओं को भी “यादव-गौरव” अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षा जगत के क्षेत्र में CBSC/RBSC के प्रतिभावान छात्र/छात्राओं को 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में 90% से ज्यादा अंको से उत्तीर्ण होने वाले 300 से ज्यादा विद्यार्थियों को “शिक्षा-गौरव” अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

सभा के दौरान आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई जिसमें महिला टीम द्वारा तीज महोत्सव मनाए जाने पर चर्चा हुई।

सभा में पधारे अध्यक्ष सत्यवीर यादव, महासचिव सुभाष यादव, कोषाध्यक्ष कमलेश यादव, पूर्व अध्यक्ष सुभाष यादव, राजेश यादव, उपाध्यक्ष अजीत यादव, राजबीर यादव, सुरेंद्र यादव, अनूप यादव, सुरेंद्र यादव, कैप्टन सुरेंद्र यादव, राकेश यादव एवं बी.एल. यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button