उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

जिला स्तरीय विभिन्न समितियों की बैठक सम्पन्न, सीडीओ ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 31 जुलाई। मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय विभिन्न समितियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति, जिला स्वच्छता समिति, जिला पोषण समिति, एड्स समिति, क्षय रोग समिति, जिला स्वास्थ्य समिति तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही निराश्रित गोवंश संरक्षण केंद्रों के स्थलीय निरीक्षण और व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों से संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक हर हाल में पहुंचना चाहिए।

पेयजल एवं स्वच्छता पर विशेष जोर

जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माणाधीन पेयजल परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने तथा आमजन को निर्बाध स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट तीन सप्ताह में पूरी करने के निर्देश

जिला स्वच्छता समिति की बैठक में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना में देरी पर नाराजगी जताते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने अगले तीन सप्ताह के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वह स्वयं परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। साथ ही विकास खंड हर्रैया के ग्राम पंचायत सकरदहा में यूनिट स्थापना के लिए क्रेडिट लिमिट उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी रखा गया।

बैठक में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए प्राप्त 754 लाख रुपये की क्रेडिट लिमिट ग्राम पंचायतों को आवंटित करने की मांग की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जुलाई 2026 में “स्वच्छता से समृद्धि अभियान” के तहत 31 ग्राम पंचायतों में गतिविधियां शून्य पाई गईं। इस पर संबंधित बीडीओ को स्वयं निरीक्षण कर फोटो डीसी स्वच्छ भारत मिशन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

पोषण, स्वास्थ्य और टीबी नियंत्रण की समीक्षा

जिला पोषण समिति की बैठक में ई-कवच पोर्टल एवं संभव अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। वहीं एड्स समिति, क्षय रोग समिति और जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में एचआईवी/एड्स नियंत्रण, टीबी मरीजों की पहचान एवं उपचार तथा स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

गोवंश संरक्षण केंद्रों की नियमित निगरानी के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी ने निराश्रित गोवंश संरक्षण केंद्रों में चारा, पानी, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गोवंश संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम, डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, बीएसए अनूप तिवारी, अधिशासी अभियंता जल निगम एस. रहमान, एसआईसी जिला अस्पताल डॉ. अनिल कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button