धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

प्रतिमाह सैकड़ों परिवारों को संस्थान द्वारा वितरण की जा रही सहायता सामग्री : दवे

कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा राशन सामग्री एवं सहायता किट वितरण कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 

कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा अपनी नियमित मानव सेवा श्रृंखला के तहत जरूरतमंदों एवं असहाय परिवारों को खाद्यान्न व आवश्यक सहायता सामग्री वितरण का कार्यक्रम भांडीयावास ग्राम में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने बताया कि कृष्णा सेवा संस्थान लगातार सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि “संस्थान द्वारा प्रतिमाह सैकड़ों जरूरतमंद एवं निर्धन परिवारों को राशन सामग्री, खाद्यान्न, तिरपाल व अन्य आवश्यक किट नियमित रूप से वितरित किए जा रहे हैं।

संस्थान द्वारा भांडीयावास ग्राम में पचपदरा तहसीलदार विशन सिंह,पूर्व सरपंच भवदीप चारण, संस्थान मार्गदर्शक पारसमल भंडारी, गौतम चौपड़ा की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दवे ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सीधी सहायता पहुँचे और कोई भी परिवार मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित न रहे, इसलिए आमजन से भी निरंतर अपील की जा रही है ऐसे असहाय परिवार के बारे में संस्थान को सुचना अवश्य दे।अभी संस्थान द्वारा आंधी व बारिश को देखते हुए राशन सामग्री वितरण के साथ साथ तिरपाल भी निशुल्क दिए जा रहे है ताकि कोई भी परिवार बेघर ना हो और उसको एक सुरक्षित छत मिल सके।

पचपदरा तहसीलदार विशन सिंह ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं को आगे आकर बेसहारा व जरूरतमंद लोगो की मदद करनी चाहिए इस सेवा से परिवार का भरण पोषण होने के साथ साथ सार्थक सेवा का पुण्य लाभ भी मिलता है जो कि अनुकरणीय पहल है।

भवदीप चारण ने कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान पिछले काफी वर्षो से धरातल पर जरूरतमंद लोगो के आवासो तक पहुंचकर मदद कर रही है जो कि मानव सेवा का जीवंत उदाहरण है

आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों व महिलाओं को संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा राशन किट सौंपे गए। वितरण के दौरान लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी और संतोष देखने को मिला।

इस अवसर पर इंद्रदास वैष्णव, आनंद दवे, विमल मालवीय, प्रेमसिंग आसिया, रेखाराम काकड़, इंद्रपुरी गोस्वामी, भीमा राम पालीवाल व संस्थान के कई पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button