उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
भानपुर तहसील में 1 अगस्त को होगा जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम करेंगी अध्यक्षता

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 31 जुलाई 2026। जनपद बस्ती में आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 1 अगस्त 2026 (शनिवार) को सुबह 10 बजे से भानपुर तहसील में किया जाएगा।
जिला सूचना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगी। कार्यक्रम में सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे और जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
प्रभारी अपर जिलाधिकारी ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश भी दिए जाएंगे।
Subscribe to my channel


