देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान
रफी के सदाबहार गीत गाकर कलाकारों ने उन्हें दी स्वरांजली

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। सद्भावना संगीत कला केंद्र बीकानेर की ओर से गुरुवार दिनांक 30.7.2026 को मोहम्मद रफी की याद में “याद न जाए बीते दिनों की” का आयोजन महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में किया गया ।
कार्यक्रम संयोजक विवेकानंद आर्य ने बताया कि मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें उन्हीं के गीतों से श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के आयोजक इकरामुद्दीन कोहरी ने बताया कि सद्भावना संगीत कला केंद्र की ओर से पिछले 33 वर्षों से संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं । कार्यक्रम में पेड़ पौधे और पशु पक्षियों को बचाने का आह्वान किया गया। साथ ही मोहम्मद रफी के गाए गीतों की किताब “मेरे गीत तुम्हारे” संकलन का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. कन्हैयालाल कच्छावा, विशिष्ट अतिथि श्री समुंदर सिंह एवं अध्यक्षता श्री भरत प्रकाश श्रीमाली (भायासा) ने की। कार्यक्रम में इकरामुद्दीन कोहरी, करण सिंह सिसोदिया, विवेकानंद आर्य, डॉ राकेश सारस्वत, जावेद मिर्जा, राम किशोर यादव, मोहम्मद आरिफ समेजा, गिरधर किराडू , रंगा राजस्थानी राहुल, सुनील दत्त नागल,राजकुमार खडगावत, इंजीनियर राजेश सांखला,
राजेन्द्र लखोटिया , अध्यापक राजेश सांखला , शाकिर हुसैन शाकिर एवं हेमलता तिवारी के गीतों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉक्टर राकेश सारस्वत ने किया।
फोटो 01 मोहम्मद रफी की याद में “याद न जाए बीते दिनों की” कार्यक्रम के आयोजन का दृश्य।

Subscribe to my channel


