अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
विप्र सेना के सातवें स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण एवं सेवा कार्यों का आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
विप्र सेना के सातवें स्थापना दिवस के अवसर पर विप्र सेना जिला खैरथल-तिजारा द्वारा सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूसीएसकेएम परिसर में विप्र सेना द्वारा निर्मित “विप्र वाटिका” में सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके उपरांत अहसास वृद्ध एवम् दिव्यांग आश्रम में फल एवं बिस्किट वितरित कर बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उनके साथ आत्मीय समय व्यतीत किया। उल्लेखनीय है कि स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर विप्र सेना जिला खैरथल-तिजारा के तत्वावधान में बाबा मोहन राम परिक्रमा मार्ग स्थित गोधान गौशाला में गौसेवा करते हुए गायों के लिए हरा चारा एवं गुड़ भी अर्पित किया गया था। कार्यक्रम में डॉ नवनीता शर्मा विप्र सेना जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ने अपने वक्तव्य में कहा कि विप्र सेना समाज सेवा, गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं मानवीय मूल्यों के संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक कौशिक, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ डॉ. गौरव भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष सुनील भारद्वाज, सचिव कौशल मिश्रा, उपाध्यक्ष करुणा त्रिपाठी, उपाध्यक्ष करुणा शर्मा, जिला संयोजक सोमदत्त शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष महिपाल शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी विनय पांडेय, भिवाड़ी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अलका मिश्रा, मीना कौशिक, केशव देव शर्मा, रामकुमार त्यागी, विजेंद्र त्यागी, आर.के. त्यागी, के.के. झा, गौतम वशिष्ठ, सत्य शर्मा, नवीन शर्मा, प्रणव वशिष्ठ, वैभव वशिष्ठ सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इन सेवा गतिविधियों ने संगठन के “सेवा ही सर्वोच्च धर्म है” के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाया। सभी सदस्यों द्वारा भविष्य में भी इसी समर्पण और उत्साह के साथ समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया ।

Subscribe to my channel


