उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में सांगठनिक मजबूती, ब्लाक स्तरीय संगठन की बनी रणनीति

अनेक शिक्षक पदाधिकारी दूसरे संघ को छोड़ विनय तिवारी गुट में शामिल शिक्षकों की एकजुटता से होगा समस्याओं का समाधान-देवेन्द्र वर्मा

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक प्रेस क्लब सभागार बस्ती में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक देवेन्द्र वर्मा और संचालन जिला सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी ने किया । बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी ब्लॉक स्तरीय अधिवेशनों की रूपरेखा पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी की नीतियों और नेतृत्व में अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए विभिन्न शिक्षक संगठनों के कई प्रमुख पदाधिकारियों ने अपने पदों और सदस्यता से इस्तीफा देकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता ग्रहण की।

मुख्य रूप से सदस्यता ग्रहण करने वालों में शिक्षक संघ दिनेश शर्मा गुट के जिला उपाध्यक्ष प्रताप नारायण चौधरी, जिला उपाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री डॉ. दुर्गा प्रसाद सिंह, सल्टोआ के कोषाध्यक्ष मुनीराम पटेल श्प्रभाकरश्, बहादुर कोषाध्यक्ष विवेकानन्द चौरसिया, कप्तानगंज के कोषाध्यक्ष राम रंग, जिला कार्यकारिणी सदस्य दौलत राम चौधरी, हर्रैया के नरेंद्र कुमार वर्मा, सल्टोआ कोषाध्यक्ष रमेश कुमार विश्वकर्मा, के साथ ही कप्तानगंज से शिव प्रकाश सिंह के नेतृत्व में शिवनाथ, अवनीश सिंह, इंद्रजीत, सुनील सिंह विपिन कुमार, राम यज्ञ, जियालाल , शंभू नाथ, आनंद, राकेश, सुमित्रा नंदन,विजय बहादुर गौतम,राजकुमार शिवेंद्र ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में जिला संयोजक देवेन्द्र वर्मा ने जनपद के शेष बचे सभी ब्लॉकों में शिक्षक संघ के अधिवेशन और चुनाव सम्पन्न कराने हेतु तिथियों के निर्धारण के आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय तथा मजबूत बनाने के लिए सभी ब्लॉकों में समयबद्ध तरीके से अधिवेशन आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर जिला सह संयोजक इंद्रसेन मिश्रा, महेश कुमार, चन्द्रभान चौरसिया, रामभारत वर्मा, शोभाराम वर्मा, रमेश चंद्र चौधरी, राजेश चौधरी गंगा प्रसादविकन्नौजिया, ज्ञानदास कन्नौजिया, संदीप यादव, संदेश रंजन, विमल चंद्र वर्मा,अखिलेश मिश्रा,सूरज पाण्डेय, सौरभ पद्माकर, जवाहिर लाल चौधरी, अमितराम त्रिपाठी, दीपक वर्मा, शाशिकांत गौतम, अवध नारायण चौधरी,ज्ञानदास चौधरी,गिरिजा शंकर चौधरी सुरेंद्र पटेल, मनोज वरुण, विजय कन्नौजिया,विश्वनाथ चौधरी, अवधेश मौर्य,सुधाकर चौधरी,मनोज कुमार, दुर्गेश कुमार, संजीव कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button