उत्तर प्रदेशजौनपुरब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

टीकाकरण से वंचित बच्चों एवं इनकार करने वाले परिवारों के मोबिलाइजेशन पर ब्लॉक स्तरीय रिस्पांस टीम का ओरिएंटेशन आयोजित

वेदान्त सिंह

मछलीशहर, जौनपुर। आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में टीकाकरण से वंचित (जीरो डोज) बच्चों तथा नियमित टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों के प्रभावी मोबिलाइजेशन के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय रिस्पांस टीम के सदस्यों का ओरिएंटेशन कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड विकास अधिकारी सुश्री अंजली भारती एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यशाला में डीसी आड्रा इंडिया श्री आदित्य कुमार ने प्रतिभागियों को जीरो डोज बच्चों की पहचान, टीकाकरण से वंचित परिवारों तक पहुंच बनाने, उनकी शंकाओं एवं भ्रांतियों का वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर समाधान करने तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने की रणनीतियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों, धार्मिक एवं सामाजिक नेताओं तथा अन्य स्थानीय हितधारकों के समन्वित प्रयासों से टीकाकरण कवरेज को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
खंड विकास अधिकारी सुश्री अंजली भारती ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र बच्चे तक टीकाकरण सेवाएं पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय सिंह ने कहा कि कोई भी बच्चा जीवनरक्षक टीकों से वंचित न रहे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग एवं ब्लॉक स्तरीय रिस्पांस टीम की सक्रिय भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यशाला में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जीरो डोज बच्चों की पहचान कर उन्हें नियमित टीकाकरण से जोड़ने तथा टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों को जागरूक एवं प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button