ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भारत विकास परिषद शाखा भिवाड़ी का स्थापना दिवस आयोजित

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 भारत विकास परिषद, शाखा भिवाड़ी राजस्थान उत्तर – पूर्व प्रांत का स्थापना दिवस समारोह 09 जुलाई 2026, गुरुवार को ट्री हाउस होटल में हर्षोल्लास और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। बालिकाओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत करके वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। तत्पश्चात शाखा अध्यक्ष विमल पंडित जी ने सभी अतिथियों का शब्दों द्वारा स्वागत किया एवम परिषद के द्वारा किए गए कार्यो के विषय में बताया जो कि स्वस्थ ,समर्थ और संस्कृत भारत की प्रेरणा से ओतप्रोत थे । प्रेरक वक्ता डॉ मोनिका रस्तोगी ने स्थापना दिवस के महत्व और परिषद के “सेवा, संस्कार, सम्पर्क, पर्यावरण संरक्षण एवं महिला सहभागिता” के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए परिषद की स्थापना दिवस के विषय में बताया। इस अवसर पर संस्थापक सदस्यों, विकास रत्नों, पूर्व अध्यक्षों, सचिवों एवं कोषाध्यक्षों का नारियल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। सीए राकेश गुप्ता राष्ट्रीय सह समन्वयक भा.वि.परि. द्वारा नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की मुख्य विशेषता मुख्य वक्ता कैलाश कल्ला सह प्रचार प्रमुख जयपुर प्रांत स्वयंसेवक संघ ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में ‘राम-राम’ की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि “राम-राम” केवल अभिवादन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आत्मीयता, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपने जीवन में भारतीय संस्कारों एवं सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवा और समाज की भूमिका पर अपने विचार रखे। विकास रत्न डॉ नीरज द्वारा आयोजित प्रश्नोत्तरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्थापक अध्यक्ष श्री हरिराम शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, समर्पण और राष्ट्रीय चेतना का प्रसार करना है। उन्होंने परिषद के पंचसूत्र—संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण—को प्रत्येक कार्यकर्ता के जीवन का आधार बताते हुए सभी से इन्हें व्यवहार में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने स्थापना दिवस को संगठन के मूल उद्देश्यों के प्रति पुनः समर्पित होने का अवसर बताया।

राजीव अरोड़ा ब्रांड एंबेसडर म्युनिसिपल काउंसिल फॉर वेस्ट मैनेजमेंट ने “जीरो वेस्ट मेनेजमेंट” पर विचार रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व अध्यक्ष हरीश गौड का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा । शाखा सचिव मुकेश कुमार ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। पूर्व अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने विकास मित्र एवं विकास रत्न योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम का सुंदर और सफल संचालन डॉक्टर नवनीता शर्मा एवं सुनीता सोनी द्वारा किया गया।अंत में कोषाध्यक्ष हर्ष माहेश्वरी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रगान और स्वरुचि भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर भिवाड़ी की अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी गण एवं परिषद की सदस्य गण उपस्थित रहे ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button