ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

चार दिन बाद भी आरोपी फरार, कर्मचारी धरने पर अड़े; पुलिस की सुस्ती से भड़का आक्रोश, प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी।

नगर परिषद के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एवं सीनियर मैनेजर (सॉलिड वेस्ट) दिनेश कुमार मीणा से कथित मारपीट के मामले में चार दिन बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से कर्मचारियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। नगर परिषद में चौथे दिन भी पेन डाउन हड़ताल और अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। कर्मचारियों ने साफ कहा है कि गिरफ्तारी से पहले आंदोलन खत्म नहीं होगा।

धरने पर बैठे कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। उनका कहना है कि सरकारी अधिकारी के साथ कार्यालय परिसर में हुई घटना के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है।

इस बीच नगर परिषद आयुक्त धरने में शामिल नहीं हुए। वे कार्यालय में रहकर नियमित प्रशासनिक कार्यों का संचालन करते रहे और आवश्यक व्यवस्थाएं संभालते रहे।

राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार शाम छह बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन पूरे प्रदेश में फैलाया जाएगा और नगर निकायों का कामकाज प्रभावित होगा।

उधर पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। अब सभी की नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button