अपराधखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाटव समाज ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल-तिजारा। ग्राम घासोली में नाबालिग बालिका के साथ कथित दुष्कर्म की घटना के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को जाटव समाज संस्थान, खैरथल-तिजारा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के नाम अतिरिक्त जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम घासोली थाना किशनगढ़बास में 21 जून 2026 को एक नाबालिग बालिका के साथ कथित रूप से दुष्कर्म की घटना हुई। समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं तथा पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। इससे समाज में आक्रोश व्याप्त है।
ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, प्रकरण में पॉक्सो एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में कर शीघ्र न्याय दिलाया जाए तथा पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा निर्धारित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो समाज लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान रामचंद्र जाटव, पूर्व अध्यक्ष रामबाबू जाटव, अंबेडकर वेलफेयर के अध्यक्ष अमीलाल जी, ताराचंद जी, भीम आर्मी के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, बसपा जिला अध्यक्ष हितेश रसगोन, माता दिन विसरिया, बुध सिंह ठेकेदार, रामरतन जोरिया, पार्षद मनोज, डॉ. ओम प्रकाश, पहलाद पंच, मामन, रामकिशन लाल पार्षद, लालाराम बुराडिया, घनश्याम दास, गुलशन कुमार, रघुवीर मास्टर, गोपीराम जी, पूर्व अध्यक्ष रोहिताश तथा पार्षद संजय जाटव सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


